मुंबई, 25 जनवरी महाराष्ट्र में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में बृहस्पतिवार को पांच मंजिला एक व्यावसायिक इमारत के तहखाने (बेसमेंट) में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी उपनगर में मिलन सबवे के पास एसवी रोड पर धीरज हेरिटेज में शाम करीब पांच बजे आग लगी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां तथा अन्य वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशामक दल के अलावा मुंबई पुलिस, अडाणी पावर, स्थानीय नगर वार्ड के कर्मचारी समेत अन्य एजेंसियों को भी आग बुझाने के अभियान में लगाया गया है।
आग लगने के कारण समेत अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY