LPG Cylinder Explosion: पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, 4 लोग झुलसे
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से होने से आग लग गई जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए.
कोलकाता, 15 जून : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक इमारत में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से होने से आग लग गई जिससे दो महिलाओं सहित चार लोग झुलस गए.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह महेशतला इलाके में यह घटना उस दौरान हुई जब इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. यह भी पढ़ें : Rudraprayag Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 10 से ज्यादा लोगों की मौत
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण बालकनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने कहा कि आग लगने से चार लोग झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
PM Modi WB Visit: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
\