Rudraprayag Accident Video: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 10 से ज्यादा लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़े हादसे की खबर आई है. यहाँ अलकनंदा नदी में एक टेंपो ट्रैवलर गिर गया है. बताया जा रहा है कि इसमें 17 यात्री सवार थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे, बद्रीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर गिर गया.

हादसे में 10 से अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ और अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चला रही हैं.