Fire in Shop: दिल्ली की दो अलग-अलग दुकानों में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें दुकानें जल गईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल: दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें दुकानें जल गईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, पहली घटना पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके की है जहां सुबह करीब पौने आठ बजे एक दुकान में आग लग गई. यह भी पढ़ें: Fire in Shimla's Hospital: शिमला के IGMC अस्पताल में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर से दूर से दिखा धुंआ

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कुल 10 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में एक टायर की दुकान पर हुई.

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट तक काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी