एजेंसी न्यूज

UP: पटाखे की दुकानों में लगी आग, 9 लोग झुलसे

मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र स्थित गोपालबाग इलाके में रविवार को पटाखों की कुछ दुकानों में आग लग गई, जिसमें नौ लोग झुलस गए. पुलिस सूत्रों ने बताया, "गोपालबाग इलाके में पटाखे की कुछ दुकानों में आग लग गई.

UP: पटाखे की दुकानों में लगी आग, 9 लोग झुलसे
Fire Photo Credits: FIle Image

मथुरा/लखनऊ (उप्र), 12 नवंबर : मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र स्थित गोपालबाग इलाके में रविवार को पटाखों की कुछ दुकानों में आग लग गई, जिसमें नौ लोग झुलस गए. पुलिस सूत्रों ने बताया, "गोपालबाग इलाके में पटाखे की कुछ दुकानों में आग लग गई. इस घटना में नौ लोग झुलस गए. उनका उपचार किया जा रहा है.

प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी." सूत्रों ने बताया कि आग एक दुकान में लगी थी. वहां रखे पटाखों के जलने से उनकी चिंगारियां आसपास की कई दुकानों तक पहुंच गईं और आग ने सभी को चपेट में ले लिया. यह भी पढ़ें : मडिगा समुदाय की मांग को लेकर समिति गठित करने की प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा लोगों के साथ ‘धोखा’: रामा राव

भीषण आग की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).