मुंबई के एक सुपरमार्केट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक सुपरमार्केट में आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

(Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 7 जुलाई : मुंबई के पवई इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक सुपरमार्केट में आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि पवई के हीरानंदानी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर हाइको सुपरमार्केट में सुबह सवा छह बजे आग लगी. यह भी पढ़ें : BSF ने गुजरात के कच्छ में भारतीय क्षेत्र में घुस रहे 4 पाक मछुआरों को पकड़ा

मौके पर दमकल की कम से कम नौ गाड़ियां और अन्य उपकरण भेजे गए. अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “कोई घायल नहीं हुआ.”

Share Now