देश की खबरें | नोएडा में एनपीसीएल के बिजली घर में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘नोएडा पावर कारपोरेशन लिमिटेड’ (एनपीसीएल) के एक बिजली घर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई।
नोएडा, 19 अगस्त ‘नोएडा पावर कारपोरेशन लिमिटेड’ (एनपीसीएल) के एक बिजली घर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर 148 के नजदीक स्थित एनपीसीएल के बिजली घर में ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी वरुण पवार भी दलबल सहित मौके पर मौजूद हैं।
घटना के चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
LPG Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल, 11 मार्च को नई दरें लागू, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर में एलपीजी के दाम
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
Silver Price Today March 11: उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमतों में स्थिरता, 11 मार्च को प्रमुख शहरों में नहीं बदला भाव, जानें आज की ताजा दरें
महाराष्ट्र में Ola, Uber और रॅपिडो की बाइक टैक्सी सेवा पर रोक, सरकार ने रद्द किए लाइसेंस, अब होगी सख्त कानूनी कार्रवाई; जानें क्यों
\