विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक बौद्ध मंदिर में लगी आग

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), छह फरवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक बौद्ध मंदिर में आग लग गई जिससे मंदिर को भारी नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि ब्राइट मून बौद्ध मंदिर में रविवार देर रात आग लग गई। करीब 80 दमकलकर्मियों ने दो घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया।

दमकल विभाग के सहायक प्रमुख पॉल फोस्टर ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ को बताया कि आग पर काबू पाने का काम स्थल के सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया।

फोस्टर ने कहा, ‘‘यह न केवल साधना का स्थल है, बल्कि स्थानीय बौद्ध समुदाय के लिए लोग यहां बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं...।’’

इलाके से करीब 30 स्थानीय लोगों को निकाला गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)