देश की खबरें | पता लगाने की जरूरत है कि एअर इंडिया विमान के इंजन उड़ान भरने के बाद क्यों बंद हो गए: रूडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि इस बात का पता लगाने की जरूरत है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 के इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद क्यों बंद हो गए।
नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को कहा कि इस बात का पता लगाने की जरूरत है कि एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 के इंजन उड़ान भरने के तुरंत बाद क्यों बंद हो गए।
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए रूडी (जो स्वयं एक कमर्शियल पायलट हैं) ने कहा कि शनिवार को जारी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो ईंधन स्विच "रन" स्थिति में थे, जिसका अर्थ है कि वे चालू थे।
उन्होंने कहा, "रिपोर्ट में कहा गया है कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो स्विच ‘रन’ स्थिति में थे, जिसका मतलब है कि स्विच चालू थे। कुछ प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं जो संकेत देते हैं कि पायलटों ने इंजन पॉवर कम होते देखी होगी।"
रूडी ने कहा, "आरएटी (रैम एयर टर्बाइन) का इस्तेमाल किया गया था और सहायक विद्युत इकाई ने स्वचालित रूप से इंजनों को फिर से चालू कर दिया था। यह इस बात का पर्याप्त संकेत है कि इंजनों की शक्ति समाप्त हो गई थी।"
हालांकि, रूडी ने कहा कि भले ही वह एक पायलट हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों को विशेषज्ञ की राय के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मैं सातवीं बार सांसद हूं और मेरा पेशा राजनीति है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

