एजेंसी न्यूज

फिल्म कलाकार ने की आत्महत्या की कोशिश, फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

एक फिल्म अभिनेता (30) ने अंधेरी स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

फिल्म कलाकार ने की आत्महत्या की कोशिश, फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
suicide (Photo Credit : maxpixel)

मुंबई, 3 जून : एक फिल्म अभिनेता (30) ने अंधेरी स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

डीएन नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि जूनियर कलाकार सरफराज ने फिनाइल पी लिया था. हालांकि, उन्हें दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. पीड़ित ने एक फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों को नौकरी दिलाने के लिए परेशान करने और पैसे लेने के आरोप में नामजद किया है. यह भी पढ़ें : MP के विदिशा में सरकारी कार्यालय के बाहर आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को इस संबंध में अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).