खेल की खबरें | फीफा ने दर्शकों के बुरे बर्ताव के लिए सेनेगल पर जुर्माना लगाया

इस मैच में सालाह जब पेनल्टी पर किक मारने के तैयार हुए तो दर्शकों ने उनके चेहरे पर हरे रंग पर लेजर लाइट का इस्तेमाल किया। इससे उनका ध्यान भटका और गेंद गोल पोस्ट से टकरा गयी। वह गोल करने से चूक गये।

मार्च में डकार में खेले गये इस मैच में सालाह के लिवरपूल टीम के साथी सादियो माने ने  निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर सेनेगल को जीत दिलायी थी।

फीफा ने कहा कि उसकी अनुशासन समिति ने सेनेगल के प्रशंसकों द्वारा मैदान में उतरने,  एक अमर्यादित बैनर और राष्ट्रीय महासंघ की ‘स्टेडियम में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफलता’ की जांच की थी।

इसके साथ ही सेनेगल को भविष्य में अपना एक मैच खाली स्टेडियम में खेलने का आदेश दिया गया।

फीफा अनुशासनात्मक समिति ने जनवरी से खेले गए विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के दौरान दर्शकों के खराब व्यवहार के कारण कुछ अन्य देशों को ऐसी सजा दी है।

उसने नाइजीरिया, कांगो, लेबनान, चिली और कोलंबिया पर भी  इस तरह के जुर्माने लगाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)