एजेंसी न्यूज

फाइबर बोर्ड की कथित डंपिंग की जांच शुरू

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज और सेंचुरी प्लाईबोर्ड ने इस संबंध में व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) से शिकायत की थी।

फाइबर बोर्ड की कथित डंपिंग की जांच शुरू
जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल देश में वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया से होने वाली फाइबर बोर्ड की कथित डंपिंग की जांच शुरू की गयी है। फर्नीचर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले इस बोर्ड की डंपिंग को लेकर घरेलू विनिर्माताओं ने शिकायत की थी।

ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज और सेंचुरी प्लाईबोर्ड ने इस संबंध में व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) से शिकायत की थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाला डीजीटीआर डंपिंग मामलों की जांच करके मंत्रालय को डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है।

इसके बाद वित्त मंत्रालय सिफारिश को वित्त मंत्रालय के पास भेजता है, जो डंपिंग रोधी शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय करता है।

इन कंपनियों ने उपरोक्त चारों देशों से ‘छह मिलीमीटर से कम मोटाई और कम सघनता वाले साधारण फाइबर बोर्ड की डंपिंग को लेकर शिकायत की थी।

डीजीटीआर ने कहा कि कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रथम दृष्टया साक्ष्यों के आधार पर वह मामले की जांच कर रहा है। यदि जांच में पाया जाता है कि इनके आयात से घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा है तो वह डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).