देश की खबरें | हरियाणा के निजी स्कूल की महिला कर्मचारी ने लगाए स्कूल मालिक पर दुष्कर्म के आरोप, शिकायतकर्ता पर भी उगाही के आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के करनाल में एक निजी स्कूल में काम करने वाली एक महिला ने स्कूल के मालिक और एक सरकारी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।
चंडीगढ़, 10जुलाई हरियाणा के करनाल में एक निजी स्कूल में काम करने वाली एक महिला ने स्कूल के मालिक और एक सरकारी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।
करनाल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एसआईटी का गठन इस लिए किया गया है क्योंकि दूसरे पक्ष ने महिला पर ब्लैकमेल करने और उगाही करने की शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े | दिल्ली के AIIMS अस्पताल की 10वीं मंजिल से 25 वर्षीय डॉक्टर ने लगाई छलांग, हालत नाजुक.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरिंदर सिंह भोरिया ने संवाददाताओं को बताया कि महिला ने छह जुलाई को करनाल के महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि निजी स्कूल के मालिक और एक सरकारी कर्मचारी ने 2018में उसके साथ दुष्कर्म किया था।
उन्होंने बताया कि महिला ने प्रधानाचार्य पर भी अपराध में भागीदार होने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो उसके पति को नशीली दवाओं, बलात्कार और अन्य मामलों में फंसा देगा।
उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे मानसिक रूप से भी परेशान किया और जब वह नौकरी छोड़ना चाहती थी तो उसे ऐसा करने से रोका।
भोरिया ने कहा, ‘‘जब महिलाओं के खिलाफ अपराध की कोई भी शिकायत आती है तब तत्काल एफआईआर दर्ज की जाती है। शिकायत मिलते ही संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एसआईटी के गठन के पीछे कारण यह है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ वसूली की शिकायत है और अब एसआईटी दोनों पक्षों के आरोपों की जांच करेगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)