एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सुरक्षित महसूस कर रहा हूं, प्रतियोगिता के तैयार: लाहिड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह शुरू हो रही बरमुडा चैम्पियनशिप में भाग लेने को तैयार अनुभवी भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने कहा कि कोविड-19 के नियमों के साथ खेलने के ‘नये सामान्य’ तरीके के लिए वह तैयार हैं और यहां सुरक्षित महसूस कर रहे है।

खेल की खबरें | सुरक्षित महसूस कर रहा हूं, प्रतियोगिता के तैयार: लाहिड़ी

बरमुडा, 27 अक्टूबर इस सप्ताह शुरू हो रही बरमुडा चैम्पियनशिप में भाग लेने को तैयार अनुभवी भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने कहा कि कोविड-19 के नियमों के साथ खेलने के ‘नये सामान्य’ तरीके के लिए वह तैयार हैं और यहां सुरक्षित महसूस कर रहे है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों की वजह से वह पीजीए टूर में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जा पाये थे।

यह भी पढ़े | KKR vs KXIP IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया.

उन्होंने ने हालांकि अगस्त के मध्य में खेल को फिर शुरू किया और यह उनका दूसरा टूर्नामेंट है। वह 2019-20 के प्ले-ऑफ से पहले आखिरी प्रतियोगिता विंदहम में कट हासिल करने से चूक गये थे जबकि सेफवे ओपन में संयुक्त 36वें और सैंडर्सन फार्म में संयुक्त -37वें स्थान पर रहे थे। इस बीच वह हालांकि कॉरेल्स पुंताकाना में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे जो पिछले 18 महीने में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

लाहिड़ी ने अपने प्रदर्शन को मिला-जुला बताते हुए कहा कि उन्हें लय हासिल करने के लिए कुछ अच्छे नतीजे चाहिये।

यह भी पढ़े | Team India Squad for Australia Tour: BCCI ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को आराम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका.

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘ सैंडरसन में मेरे आखिरी टूर्नामेंट के बाद, मुझे तीन सप्ताह का विश्राम मिला। इस दौरान मैंने अपने खेल पर काम किया और खेलने के लिए तैयार हूं।’’

उन्होंने बरमूडा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात करते हुए कहा, ‘‘ यह स्पष्ट रूप से एक अलग तरह की यात्रा है और खेज कार्यक्रम का आयोजन है। मुझे लगता है कि टूर (आयोजकों) ने प्रतियोगिता कराने के साथ हमें स्वस्थ और सुरक्षित रखने के मामले में शानदार काम किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है टूर्नामेंट में जाने के लिए हमें सारे नियमों को मानना होता है। हमें सप्ताह में दो बार जांच करना होता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके की हर कोई कोई स्वस्थ और सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह नया सामान्य है लेकिन कुछ ऐसा है जिसे सबकी सुरक्षा के लिए करना जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).