KKR vs KXIP IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया
किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट पर 149 रन बनाए थे। पंजाब ने 18.5 ओवरों में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया
शारजाह: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 (IPL-13) के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को आठ विकेट से हरा दिया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट पर 149 रन बनाए थे। पंजाब ने 18.5 ओवरों में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.
पंजाब के लिए मनदीप सिंह और क्रिस गेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. गेल ने 29 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के मारे। मनदीप सिंह ने नाबाद 66 रन बनाए. उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया और आठ चौके और दो छक्के लगाए. यह भी पढ़े: How to Download Hotstar & Watch KXIP vs SRH Live Match: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें
#IPL2020: Kings XI Punjab beat Kolkata Knight Riders by 8 wickets https://t.co/Ngpx71XMfj
— ANI (@ANI) October 26, 2020
कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 57 पारी खेली। कप्तान इयोन मोर्गन ने 40 और लॉकी फग्र्यूसन ने नाबाद 24 रन बनाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

