Road Accident: दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौत
जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र स्थित वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई.
जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 5 जुलाई : जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र स्थित वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई.
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे लखनऊ की तरफ जा रहे एक ट्रक की फत्तूपुर गांव स्थित जैसवार ढाबे के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई. यह भी पढ़ें : UP: मियांपुरी पुलिसस्टेशन में युवक ने पुलिसकर्मी को पीटा, देखें विडियो
उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान परवेज अख्तर के तौर पर हुई है. बाकी मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है.
Tags
संबंधित खबरें
Bulandshahr Shocker: पेड़ से गिरा 9 साल का मासूम, सरिया गर्दन में घुसा, हालत नाजुक; वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
\