खेल की खबरें | टस्कन पर पहली बार होगी एफवन रेस, रूस में दर्शकों को मिल सकती है अनुमति

कोरोना वायरस के कारण एफवन सत्र इस साल देर से शुरू हुआ। पिछले सप्ताह यहां के रेड बुल रिंग में शुरू हुए रेस में कोविड-19 से बचाव के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं थी।

रूसी उप प्रधानमंत्री दिमित्री चेर्नेशेंको ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस साल सोच्चि के रेस में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गेंद को चमकाने के लिये खोजा नया तरीका.

उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘‘रूस फॉर्मूला वन टीमों और दर्शकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। सरकार प्रतियोगिता की तैयारी सभी जरूरी सहायता प्रदान करेगी। यह रूस में खेलों के लिए अहम अयोजन होगा।’’

अभी यह स्पष्ट नहीं था कि 55,000 क्षमता वाले सोच्चि ऑटोड्रोम में रूस के अधिकारी कितने प्रशंसकों को अनुमति देंगे।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई को तलाशना होगा नया CEO, राहुल जौहरी का इस्तीफा हुआ मंजूर.

कैलेंडर में इन दो ग्रां प्री के शामिल होने से मौजूदा सत्र में रेस की संख्या 10 हो गयी। सभी रेसों का आयोजन यूरोप में ही होगा। एफवन को उम्मीद है कि वह दिसंबर में बहरीन और अबु धाबी में रेसों का आयोजन कर सकेगा और सत्र में कुल 15 से 18 रेस होंगी।

एफवन के अध्यक्ष चेस कारे ने कहा, ‘‘हमने पिछले सप्ताह आस्ट्रिया में अपने सत्र की शानदार शुरुआत की और हमें उम्मीद है कि 2020 की शेष अवधि में सभी रेसों को आयोजित कर पायेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहली बार मुगेलो में एफवन रेस का आयोजन करने को लेकर उत्साहित है। यह फेरारी का 1000वां ग्रां प्री होगा।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)