देश की खबरें | बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की पीट-पीटकर हत्‍या, सात आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, सात नवंबर देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर 50 वर्षीय एक व्‍यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़े | MP By-Election Exit Poll 2020: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16-18, कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने के अनुमान.

पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार एकौना क्षेत्र के ईश्‍वरपुरा गांव में भोला प्रसाद की बेटी बृहस्पतिवार को अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाले रामाशीष के घर आए मेहमान मनीष ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

प्राथमिकी के अनुसार जब बेटी ने इस घटना के बारे में पिता को बताया तो वह शिकायत करने के लिए रामाशीष के घर गया, इसके बाद गुस्‍साए युवक के साथी और रिश्‍तेदार भोला के घर आ गए और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर फरार हो गए।

यह भी पढ़े | Bihar Exit Polls Result 2020: अगर बिहार में बनी महागठबंधन की सरकार तो तेजस्वी बनाएंगे इतिहास, तोड़ेंगे दिग्गजों का रिकॉर्ड.

स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल भोला को पहले जिला अस्‍पताल और इसके बाद गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कालेज उपचार के लिए लाया गया।

पुलिस ने बताया कि देर रात भोला को लखनऊ अस्‍पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्‍ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि भोला श्रमिक थे और अपनी दो बेटियों और पत्‍नी के साथ रहते थे।

एकौना थाना प्रभारी राम गिरीश चौहान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों रामाशीष, अभिषेक, मोनू, सोनू, जयराम, अनिल, रवि और मनीष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)