कोयंबटूर, नौ सितंबर एक श्रमिक को यहां अपनी 15 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाला आरोपी अपनी बेटी के साथ यहां रह रहा था और उसने दो दिन पहले शराब के नशे में कथित तौर पर बेटी के यौन उत्पीड़न का प्रयास किया।
घर से भाग कर लड़की ने अपने रिश्तेदारों की मदद से महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी।
यह भी पढ़े | COVID-19 का दिल्ली में फिर बरपा कहर, एक दिन में चार हजार से अधिक नए मामले, 20 की मौत.
पुलिस ने बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY