नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को किसानों से आग्रह किया। कि वे अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों के कारोबार एवं निर्यात में शामिल होने के साथ नवीनतम तकनीक का उपयोग करें।
कृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों में कारोबार के विशाल अवसरों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएमएम) से शिक्षित लोग भी कृषि से जुड़े उद्योग में प्रवेश कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति ने संसद भवन परिसर में हरियाणा के किसानों के एक समूह को संबोधित किया।
धनखड़ ने हाल में अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान किसानों को संसद भवन आने का न्यौता दिया था।
उन्होंने किसानों को देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि किसान होना सम्मान की बात है।
भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा, ''जब किसान हंसता है तो पूरा देश हंसता है, सभी वर्गों में खुशहाली आती है।’’
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने किसानों से नयी सोच और अपनी कृषि गतिविधियों में विविधता लाने के लिए कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY