लास एंजिलिस, सात मई अभिनेता एवं फिल्मकार फरहान अख्तर मार्वल स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘मिस मार्वल’ में नजर आएंगे।
हॉलीवुड से संबंधित समाचार प्रसारित करने वाली वेबसाइट ‘डेडलाइन’ के अनुसार सीरीज में फरहान अख्तर के किरदार के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गयी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फरहान सीरीज में गेस्ट (अतिथि) कलाकार के रूप में दिखाई देंगे।
यह सीरीज ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर इस वर्ष आठ जून को प्रसारित होगी।
‘‘रॉक ऑन’’, ‘‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’’, ‘‘भाग मिल्खा भाग’’ और ‘‘दिल धड़कने दो’’ जैसी फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले फरहान ने ‘‘दिल चाहता है’’, ‘‘लक्ष्य’’, ‘‘डॉन’’ और ‘‘डॉन 2’’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
फरहान ने भी टि्वटर पर एक पोस्ट लिखकर ‘‘मिस मार्वल’’ के साथ जुड़ने की जानकारी दी।
फरहान (48) ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि ब्रह्मांड मुझे इन अवसरों के जरिए आगे बढ़ने, सीखने और जिंदगी को मजे के साथ जीने का मौका देता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY