देश की खबरें | अभिनेता ममूटी के 72वें जन्मिदन पर प्रशसंकों ने दी शुभकामनाएं

तिरुवनंतपुरम, सात सितंबर मल्यालम अभिनेता ममूटी ने बृहस्पतिवार को अपना 72वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर राजनीति और फिल्म जगत के लोगों तथा उनके प्रशंसकों ने अपने प्रिय 'ममूका' को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अभिनेता को शुभकामना दी।

राज्य विधानमसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने भी एक्स पर ममूटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ममूटी एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।

सतीशन ने कहा, ''वह एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान और भारतीय सिनेमा के गौरव भी हैं। ममूका को जन्मदिन की शुभकामनाएं ''

राजनेताओं के अलावा सूरज वेंजरमोडु, उन्नी मुकंदन और सनी वायने जैसे अभिनेताओं ने भी ममूटी को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, आठ राज्य व 13 फिल्म फेयर पुरस्कार, पद्म श्री और दो मानद डॉक्टरेट की उपाधियों से सम्मानित ममूटी ने अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया है और फिल्म जगत में कई नए चेहरों के आने के बावजूद उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)