Fake Call Center Busted in Mumbai: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां से एक गिरोह ने सस्ते ‘टूर और ट्रैवल’ पैकेज की पेशकश के बहाने कनाडा और भारत के लोगों को ठगा. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार करके 28 लैपटॉप और 40 मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

 Fake Call Center Busted in Mumbai: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां से एक गिरोह ने सस्ते ‘टूर और ट्रैवल’ पैकेज की पेशकश के बहाने कनाडा और भारत के लोगों को ठगा. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार करके 28 लैपटॉप और 40 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. उन्होंने कहा कि यह कॉल सेंटर अंधेरी के पश्चिमी उपनगर मरोल में स्थित एक व्यावसायिक इमारत से संचालित किया जा रहा था.

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को अभी यह पता लगाना बाकी है कि इस मामले में पीड़ितों की संख्या कितनी है और गिरोह के कारण उन्हें कितने पैसे का नुकसान हुआ है. विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ने शुक्रवार को अंधेरी के मरोल स्थित मित्तल भवन में चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा तो वहां 12 पुरुष और एक महिला काम करती हुई पाई गई. यह भी पढ़े: Fake Call Center Busted: जामताड़ा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20000 सिम कार्ड बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि गिरोह पहले सोशल मीडिया पर टूर और ट्रैवल पैकेज की बेहद सस्ते कीमत पर पेशकश करने वाला विज्ञापन देता और जब पीड़ित एक बार रुचि दिखाता और पूछताछ करता तो उससे बातचीत का सारा ब्योरा व्हाट्सऐप पर स्थानांतरित कर देते. गिरोह के सदस्य टिकट और अन्य बुकिंग के नाम पर पीड़ित से पैसे एकत्र करते और वे उन्हें उनके व्हाट्सऐप नंबर पर फर्जी टिकट के अलावा भुगतान की फर्जी रसीद भी भेजते। इसके बाद गिरोह के लोग अपना फोन नंबर बदल देते या फिर पीड़ित के फोन नंबर को ‘ब्लॉक’ कर देते.

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना तकनीकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड