देश की खबरें | नागपुर की फैक्टरी में विस्फोट: स्थानीय लोगों व कर्मचारियों के रिश्तेदारों ने सड़क जाम की

(चार्ल्स साल्वे)

नागपुर, 17 दिसंबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक बनाने वाली इकाई में रविवार को धमाके के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों ने एक राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया। वे धमाके में मारे गए लोगों के शव देखने के लिए फैक्टरी परिसर में जाने की अनुमति देने मांग कर रहे थे।

पुलिस ने बाद में भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ितों के शव अब भी परिसर के अंदर हैं, जहां सुबह नौ बजे विस्फोट हुआ था।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों सहित लगभग 200 लोगों ने फैक्टरी के प्रवेश द्वार को घेर लिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

बाजारगांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज फैक्टरी के प्रवेश द्वार पर कई एंबुलेंस खड़ी थी। घटना स्थल जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि घटनास्थल के पास विस्फोटक रखे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)