देश की खबरें | भाजपा सांसद के ‘हमले’ के शिकार बने पूर्व सैनिक को मिल रही हैं धमकियां: देशमुख
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि जलगांव जिले के जिस पूर्व सैनिक को भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल और उनके समर्थकों ने कुछ वर्ष पहले कथित तौर पर पीटा था, उन्हें धमकियां मिल रही हैं। देशमुख ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा।

देशमुख ने पूर्व सैनिक को मिल रही धमकियों की ट्विटर पर निंदा की और कहा कि उन्होंने जलगांव पुलिस को इस सिलसिले में जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े | JP Nadda on Article 370: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-पीएम मोदी ने पूरी की जम्मू-कश्मीर के लोगों की 70 वर्षों से अनसुनी मांग.

देशमुख ने इससे पहले कहा था कि पाटिल और उनके साथियों ने पूर्व सैनिक सोनू महाजन पर 2016 में जानलेवा हमला किया था। तब पाटिल विधायक थे।

राकांपा नेता देशमुख ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पूर्व सैनिक पुलिस के पास गए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि तब (2014-2019) भाजपा सत्ता में थी।

यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का एक और कदम, लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण.

मंत्री ने कहा कि इसके बाद महाजन बंबई उच्च न्यायालय गए जिसने कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। तत्कालीन भाजपा सरकार पूर्व सैनिक महाजन को न्याय नहीं दिला पाई।

देशमुख ने कहा कि जब से 2016 के इस मामले की जांच के आदेश हुए हैं तब से पूर्व सैनिक को धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिक को न्याय दिलाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)