विदेश की खबरें | यूरोप की सीमाएं खुलीं, लेकिन पयर्टन को पटरी पर लौटने में लगेगा समय

इटली के सीमाएं खोलने के करीब दो सप्ताह बाद जर्मनी, फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों ने भी अपनी सीमाएं खोल दीं। यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ ही शेनेगन पासपोर्ट मुक्त यात्रा क्षेत्र अगले माह की शुरुआत तक अभी यूरोपीय महाद्वीप से बाहर के पर्यटकों के लिए शायद ही खुले।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युल मैक्रों ने सोमवार को देश की सीमाओं के साथ पेरिस में रेस्तरां खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि एक बार फिर आजादी का स्वाद चखा जाए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत.

उन्होंने साथ ही कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि वायरस चला गया है और हमें कोई सतर्कता बरतने की जरूरत नहीं है।

अमेरिका के जॉन हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार यूरोप में वायरस से अभी तक 1,82,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। विश्व में संक्रमित 79 लाख लोगों में से 20 लाख यूरोप में हैं।

यह भी पढ़े | चीनी मेनलैंड में COVID-19 के 49 नए मामलों की हुई पुष्टि, हांगकांग एसएआर में 1 हजार से अधिक मरीज संक्रमित.

वहीं स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा, ‘‘ हमने वैश्विक महामारी पर नियंत्रण पा लिया है लेकिन अपनी सीमाएं खोलना एक अहम क्षण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खतरा अब भी कायम है। वायरस अब भी मौजूद है।’’

यूनान के प्रधानमंत्री के. मितसोताकिज ने कहा कि इसपर बहुत कुछ निभर्र करता है कि लोग यात्रा करने में कितना सहज महसूस करते हैं और हम यूनान को एक सुरक्षित स्थान बना सकते हैं या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)