एस्टोनियन कंजर्वेटिव पीपल्स पार्टी के नेता हेल्मे ने कहा, ‘‘कल रात मैंने एस्टोनिया के मीडिया के झूठ और लांछन देखने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया।’’
उन्होंने सरकारी प्रसारणकर्ता ईआरआर से कहा, ‘‘मैं थक गया हूं। मैंने कल ऐसा कुछ नहीं कहा था जिससे एस्टोनिया की सुरक्षा खतरे में पड़े। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसे अमेरिकी मीडिया ने, अमेरिका के स्वतंत्र मीडिया ने पहले नहीं कहा हो।’’
एस्टोनिया के प्रधानमंत्री जुरी रतास ने रविवार को फेसबुक पर हेल्मे और उनके बेटे मार्टिन से ऐसे अपुष्ट बयान नहीं देने को कहा जो एस्टोनिया और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाते हों।
रतास ने बाइडन को जीत की बधाई देते हुए कहा था कि अमेरिका के चुनाव ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी’ थे।
यह भी पढ़े | US Election Results 2020: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई संदेश भेजने से परहेज कर रहा चीन.
हेल्मे इकेआरई के सह-संस्थापक हैं और यह मार्च 2019 में हुए चुनाव में एस्टोनिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
हेल्मे और उनके बेटे मार्टिन ने रविवार को एस्टोनिया में एक रेडियो शो में साथ-साथ कहा, ‘‘अगर अमेरिका चुनाव के ये परिणाम कायम रहते हैं तो अमेरिका में संविधान कायम नहीं रहेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY