देश की खबरें | ईएसआईसी अस्पताल के पैरामेडिकल कर्मचारी वेतन की मांग पर धरने पर बैठे
जियो

नोएडा,17जून तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 120 पैरामेडिकल कर्मचारी बुधवार सुबह से अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए है। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में करीब पांच वर्ष से स्टाफ नर्स के रूप में काम करने वाले रोबिन शर्मा ने बताया,‘‘ हम लोग को तीन माह से वेतन नहीं मिला है।’’

यह भी पढ़े | विदेश मंत्री एस.जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने फोन पर बात की : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनका आरोप है कि संविदा पर काम करने वाले पैरामेडिकल कर्मियों की कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी लगाई जाती है, जबकि अस्पताल के स्थाई कर्मचारियों की कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी नहीं लगाई जाती।

उनका आरोप है कि जब वे लोग अस्पताल के निदेशक के पास अपनी शिकायत लेकर जाते हैं, तो उनकी शिकायत नहीं सुनी जाती।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- संकट की घड़ी में हम सेना और सरकार के साथ, पीएम बताएं सच्चाई.

संविदा कर्मचारी श्रीमती सपना ने भी आरोप लगाया कि जब वेतन मांगा जाता है, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनका वेतन नहीं दिया जाएगा तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं अस्पताल के निदेशक बलराज भंडार ने इस बारे में कहा,‘‘जिस कंपनी द्वारा संविदा कर्मचारियों को ईएसआई अस्पताल में रखा गया है, उस कंपनी को समय से भुगतान किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी से बातचीत कर, संविदा कर्मचारियों का वेतन दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)