जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने अक्टूबर में 18.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 15.29 लाख सदस्य जोड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने बुधवार को पेरोल आंकड़ें जारी कर बताया कि उसने अक्टूबर में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख सदस्य जोड़े।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने बुधवार को पेरोल आंकड़ें जारी कर बताया कि उसने अक्टूबर में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख सदस्य जोड़े।
यह आंकड़ा सालाना आधार पर 18.22 प्रतिशत अधिक है।
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर, 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लगभग 7.72 लाख नए सदस्य आए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल इसी महीने की तुलना में 6.07 प्रतिशत अधिक है।
मंत्रालय ने कहा कि ईपीएफओ के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर, 2023 में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख सदस्य जोड़े गए।
अक्टूबर में नए शामिल सदस्यों में 18-25 वर्ष आयु वर्ग वाले सदस्यों की हिस्सेदारी 58.60 प्रतिशत हैं।
इससे पता चलता है कि संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य पहली बार नौकरी करने वाले हैं।
आंकड़ों से यह भी पता चला कि ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 11.10 लाख सदस्य फिर से शामिल हो गए।
समीक्षाधीन महीने के दौरान जोड़े गए कुल 7.72 लाख नए सदस्यों में लगभग 2.04 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं।
आंकड़ों के मुताबिक शुद्ध रूप से सदस्य वृद्धि में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और हरियाणा अग्रणी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

