देश की खबरें | संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर लोकसभा में बुधवार को दो व्यक्तियों के दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने के बाद संसद भवन परिसर में दर्शकों का प्रवेश निलंबित कर दिया गया है।

लोकसभा में कूदने वालों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद आज के लिए वैध आगंतुक पास रखने वाले लोगों को स्वागत क्षेत्र से वापस भेज दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक दर्शकों या आंगुतकों पर "प्रतिबंध" लगाने का कोई लिखित निर्देश नहीं आया है।

आमतौर पर, दर्शकों के पास दो घंटे के लिए जारी किए जाते हैं।

इससे पहले, दिन में कई सांसदों की पत्नियों ने नए संसद भवन का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)