खेल की खबरें | इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर एक और आसान जीत, क्लीन स्वीप से एक जीत दूर

डर्बी, 29 सितंबर विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स और कप्तान हीथर नाइट की शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला में क्लीन स्वीप की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाये और इसके बाद वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड ने इस तरह से शृंखला में 4-0 से बढ़त बना दी है।

यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच पहुंचा सुपर ओवर में.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी का आकर्षण एमी जोन्स का अर्धशतक रहा। उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाये और कप्तान हीथर नाइट (30 गेंदों पर 42) के साथ चौथे विकेट के लिये 65 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।

इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (27) और कैथरीन ब्रंट (नाबाद 25) ही दोहरे अंक में पहुंच पायी। वेस्टइंडीज के लिये एलिया एलिन ने 25 रन देकर दो विकेट लिये।

यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को हराया.

वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसकी तरफ से चेडिया नेशन ने सर्वाधिक 30 रन बनाये। इंग्लैंड के लिये सराह ग्लेन ने 15 रन देकर दो और ब्रंट ने 21 रन देकर दो विकेट लिये।

पांचवां और अंतिम मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)