ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को कहा कि पिछले दो सप्ताह से जो भी दक्षिण अफ्रीका में है , वह पृथकवास पर चला जाये क्योंकि वहां वायरस के नये स्ट्रेन मिले हैं ।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन मिला है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे से 10 दिसंबर को ही लौटे उसके खिलाड़ियों और स्टाफ को इस आदेश से छूट मिलेगी ताकि त्यौहार के मौसम में उन्हें पृथकवास पर नहीं रहना पड़े ।
ब्रिटिश सरकार के ताजा फैसले से अगले महीने इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा खटाई में पड़ सकता है क्योंकि श्रीलंकाई टीम अभी दक्षिण अफ्रीका में है ।
ईसीबी ने हालांकि कहा ,‘‘ हम श्रीलंका टेस्ट दौरे की तैयारी कर रहे हैं । हमें दो जनवरी को रवाना होना है। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और श्रीलंका बोर्ड से लगातार संपर्क में हैं ।’’
श्रीलंका सरकार ने ब्रिटेन की सभी उड़ानें रद्द कर दी है लेकिन इंग्लैंड टीम विशेष विमान से आयेगी ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY