खेल की खबरें | खराब फार्म से जूझ रहे बटलर पर से दबाव हटाये इंग्लैंड, कहा पूर्व विकेटकीपरों ने

मैनचेस्टर , आठ अगस्त पूर्व विकेटकीपरों का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को विकेट के पीछे खराब फार्म से जूझ रहे जोस बटलर पर से दबाव हटाना होगा ।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बटलर ने दो कैच छोड़े और स्टम्पिंग का एक मौका भी गंवाया । उन्होंने शान मसूद का कैच 45 के स्कोर पर छोड़ा जिन्होंने बाद में 156 रन की पारी खेल डाली ।

यह भी पढ़े | Bangladesh: सितंबर में ट्रेनिंग शुरू करेंगे Shakib Al Hasan, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर नजर.

पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर ने कहा ,‘‘ बटलर सबसे खराब स्थान पर हैं और टीम को उसका सहयोग करना चाहिये । विकेटकीपर फार्म में नहीं हो तो पूरी टीम को उसका साथ देना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने जोस को करीब से देखा है और वह उस स्थिति में है जब आप अपने खेल पर ही सवाल उठाने लगते हैं । कई बार वह अपने हाथों या दस्तानों को देखने लगता है ।’’

यह भी पढ़े | AIFF वित्त समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमसुद्दीन का निधन.

उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप विकेट के पीछे लय हासिल करने के लिये जूझते हैं तो वह सबसे खराब स्थान होता है क्योंकि आपको पता है कि गेंद आपके पास आने वाली है । आपको पूरे सात घंटे एकाग्रता बनाये रखनी होती है ।’’

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट ने कहा ,‘‘ बाकी दस खिलाड़ियों को समझना होगा कि जोस का समय खराब चल रहा है । ऐसे में उसे दबाव से बचाना होगा । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)