भुवनेश्वर, नौ मार्च घाना की स्ट्राइकर एल्शादाई एचेमपोंग की हैट्रिक की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) में ओडिशा एफसी पर 3-1 से जीत दर्ज की।
इस समय तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता की टीम के अब सात मैच में 18 अंक हो गए हैं। ओडिशा एफसी सात मैच में 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
ईस्ट बंगाल की एल्शादाई ने हैट्रिक बनाकर ओडिशा एफसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एल्शादाई ने अभी तक इस आईडब्ल्यूएल में छह गोल कर लिए हैं।
घाना की एक अन्य खिलाड़ी जेनिफर कंकम येबोआ ने 74वें मिनट में ओडिशा एफसी के लिए गोल करके हार का अंतर कम किया।
दिन के एक अन्य मैच में गोकुलम केरला एफसी ने नीता फुटबॉल अकदामी पर 2-0 की जीत से तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
इस जीत से गोकुलम केरला के सात मैच में 17 अंक हो गए हैं जिससे वह ईस्ट बंगाल से महज एक अंक पीछे है।
चौथा आईडब्ल्यूएल खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटी गोकुलम केरला के लिए शुभांगी सिंह (दूसरे मिनट) और शिल्की देवी (90+2वें मिनट) ने गोल किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY