विदेश की खबरें | एलेन डीजेनेरेस ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद शो के स्टाफ को लिखा पत्र

लॉस एंजिलिस, 31 जुलाई मशहूर टीवी होस्ट एलेन डीजेनेरेस ने काम के खराब माहौल और यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद अपने शो के स्टाफ को एक पत्र लिखा है।

‘बज्जफीड’ की एक खबर में ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ के कई कर्मचारियों ने शो के कुछ शीर्ष कार्यकारी निर्माताओं पर यौन उत्पीड़न और कदाचार का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ को मिले उस पत्र की प्रति के अनुसार डीजेनेरेस ने माफी मांगते हुए कहा कि शो को ‘‘एक खुशहाल स्थान’’ बनाने की कल्पना की थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ शो के पहले दिन मैंने हमारी पहली बैठक में कहा था कि ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ एक ऐसा स्थान होगा जहां खुशी होगी और कोई भी ऊंची आवाज में बात नहीं करेगा और सभी के साथ सम्मान से पेश आया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में नौ की मौत, 40 घायल: अफगान अधिकारी.

डीजेनेरेस ने कहा, ‘‘ यकीनन कुछ तो बदल गया और मैं इससे काफी निराश हूं..मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता होगा कि मैं जिसमें विश्वास करती हूं और जो मैं शो के लिए चाहती थी, ये सब उससे ठीक विपरीत है।’’

डीजेनेरेस ने जो भी हुआ उसकी जिम्मेदारी लेते हुए चीजें ठीक करने के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)