देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के बक्सा बाघ संरक्षित क्षेत्र के पास मृत मिला हाथी

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में बक्सा बाघ संरक्षित क्षेत्र से लगे एक गांव के पास एक हाथी मृत पाया गया ।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजाभटखावा इलाके के गारो बस्ती गांव के पास धान के खेत में हाथी का कंकाल मिला। हाथी की उम्र करीब चार साल थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 47 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,305 हुई: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि या तो वह बिजली का करंट लगने से मारा गया या किसी जहरीला पदार्थ खाने के कारण उसकी मौत हुई। यह भी हो सकता है कि बुधवार की रात इलाके में वज्रपात के कारण हाथी की मौत हुई हो।

उन्होंने बताया, ‘‘हाथी की मौत का पता लगाने के लिए हमने कंकाल को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है । ’’

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

अधिकारी ने बताया कि मध्य जून से ले कर अब तक बक्सा बाघ संरक्षित क्षेत्र के पास दो हाथियों की मौत समेत अलीपुरद्वार जिले में तीन हाथियों की मौत हो चुकी है ।

उन्होंने कहा कि वन विभाग उन परिस्थितियों की जांच करेगा कि इतने कम समय में तीन हाथियों की मौत कैसे हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)