देश की खबरें | आधुनिक चुनाव प्रबंधन पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा निर्वाचन आयोग

नयी दिल्ली, 24 फरवरी निर्वाचन आयोग आधुनिक चुनाव प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए अपने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ अगले महीने की शुरुआत में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा 19 फरवरी को कार्यभार संभालने के बाद यह इस तरह का पहला कार्यक्रम होगा। यह सम्मेलन आगामी चार और पांच मार्च को आयोजित होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और एक चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को नामित करने का निर्देश दिया गया है।

वैधानिक प्राधिकारियों के रूप में, सीईओ, डीईओ और ईआरओ राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं।

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने कहा कि यह सम्मेलन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी।

आयोग ने कहा कि सम्मेलन के दूसरे दिन सीईओ पिछले दिन की विषयगत चर्चा पर अपनी संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)