देश की खबरें | बीमारी और कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेंहड़ा गांव के पतारी पुरवा में बीमारी और कर्ज से परेशान एक बुजुर्ग किसान ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बांदा (उप्र), 26 जून उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेंहड़ा गांव के पतारी पुरवा में बीमारी और कर्ज से परेशान एक बुजुर्ग किसान ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: भिवंडी शहर में एक मस्जिद को COVID-19 केंद्र में किया गया तब्दील, निशुल्क ऑक्सीजन कराई गई उपलब्ध.
अतर्रा थाना के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि पतारी पुरवा में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग किसान कल्लू उर्फ रामेश्वर (60) ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।
उन्होंने मृत किसान के बेटे शिवपूजन के हवाले से बताया कि उसका पिता ब्रेन टीबी का मरीज था और लखनऊ में इलाज चल रहा था। साथ ही बैंक का 60 हजार रुपये का कर्जदार था। शिवपूजन ने पुलिस को बताया कि बीमारी और कर्ज अदायगी के नोटिस से परेशान होकर उसके पिता ने आत्महत्या की है ।
एक अन्य घटना में गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडेय ने बताया कि सहेवा गांव में रामबाबू (27) ने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पाण्डेय ने रामबाबू के पिता के हवाले से बताया कि 10 दिन पूर्व तीन बेटों के बीच घर और डेढ़ बीघे खेत का बंटवारा किया था, तब से वह अलग रह रहा था। एसएचओ ने कहा कि परिजन आत्महत्या करने का खास कारण नहीं बता पाए। आगे की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

