काठमांडू, 21 जुलाई नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को काठमांडू के उत्तर में करीब 12 किलोमीटर दूर टोखा नगरपालिका में हुए भूस्खलन में दबकर पांच साल से कम आयु के दो बच्चों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | यूक्रेन: हथियारबंद शख्स ने 20 लोगों को बस के भीतर बनाया बंधक.
बीते 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की कई घटनाओं की जानकारी मिली है।
राष्ट्रीय आपात अभियान केंद्र के प्रमुख मुरारी बस्ती ने कहा कि ढाडिंग और दारचुला जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि नवलपारसी जिले में दो लोगों की जान चली गई।
उन्होंने कहा कि काठमांडू में भी भूस्खलन से दो लोगों की मौत हुई है।
नेपाल के कई हिस्सों में बीते पांच दिन के दौरान भारी मॉनसूनी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY