रूसी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में आठ की मौत
गृह मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है. पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सेवा ने कहा कि अपराधी ने एक ऐसी बन्दूक का इस्तेमाल किया जो गैर-घातक रबर या प्लास्टिक आदि की गोलियां चलाने के लिये डिज़ाइन की गई है, लेकिन इसमें फेरबदल कर इससे दूसरे कारतूस भी दागे जा सकते हैं.
गृह मंत्रालय ने कहा कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है.पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सेवा ने कहा कि अपराधी ने एक ऐसी बन्दूक का इस्तेमाल किया जो गैर-घातक रबर या प्लास्टिक आदि की गोलियां चलाने के लिये डिज़ाइन की गई है, लेकिन इसमें फेलबदल कर इससे दूसरे कारतूस भी दागे जा सकते हैं. यह भी पढ़े: Russian University में गोलीबारी, कई लोगों की मौत- जान बचाने के लिए खिडकियों से कूदे लोग
विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया तथा विश्वविद्यालय ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे. सरकारी तास समाचार एजेंसी ने एक अनाम स्रोत का हवाला देते हुए कहा कि कुछ छात्र एक इमारत की खिड़कियों से बाहर कूद गए. घायलों की सही संख्या के बारे में अभी पता नहीं चल सका है और उनकी संख्या छह से 14 के बीच हो सकती है. यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कोई इमारत से कूदने से भी घायल हुआ है.
मास्को से करीब 1,100 किलोमीटर पूर्व में स्थित पर्म शहर की आबादी करीब 10 लाख है और विश्वविद्यालय में तकरीबन 12,000 छात्र पढ़ते हैं. हमले के पीछे बंदूकधारी की क्या मंशा थी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है.मई में कजान शहर में एक बंदूकधारी ने एक विद्यालय में गोलीबारी की थी जिसमें सात छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई थी.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

