नयी दिल्ली, 12 नवंबर आयशर मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 343.34 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है। यह पिछले साल की इसी अवधि के 572.69 करोड़ रुपये के मुकाबले 40 प्रतिशत कम है।
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी कुल परिचालन आय 2,133.60 करोड़ रुपये रही। जबकि इससे पिछले साल इसी अवधि में यह 2,192.47 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.
समीक्षागत तिमाही में कंपनी की दोपहिया वाहन इकाई रॉयल एनफील्ड ने 1,49,120 मोटरसाइकिल की बिक्री की। यह पिछले साल की समान अवधि की 1,63,390 वाहनों की बिक्री से नौ प्रतिशत कम है।
आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कहा कि तिमाही के दौरान वाहन उद्योग में कारोबारी गतिविधियां सुधरी हैं और मांग भी बेहतर हुई है। यह तिमाही हमारे मोटरसाइकिल कारोबार रॉयल एनफील्ड के लिए भी अच्छी रही है।
यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.
कंपनी के वोल्वो के साथ वाणिज्यिक वाहनों के संयुक्त उपक्रम वीईसीवी की परिचालन आय समीक्षावधि में 13 प्रतिशत गिरकर 1,703 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अवधि में यह 1,955 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY