Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन पारी को संभाल सकते हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और अन्य गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. टीम में निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्खिया टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 142 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने महज 41 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन के अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने 56 रन बनाए.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान के अलावा दिग्वेश सिंह राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 157 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 156/9, 20 ओवर (ट्रेविस हेड 7 रन, अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 1 रन, हेनरिक क्लासेन 62 रन, लियाम लिविंगस्टोन 14 रन, नितीश कुमार रेड्डी 56 रन, अनिकेत वर्मा नाबाद 2 रन, हर्ष दुबे 0 रन, शिवांग कुमार 5 रन और हर्षल पटेल 4 रन.)
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 2 विकेट, आवेश खान 2 विकेट, दिग्वेश सिंह राठी 1 विकेट, मणिमारन सिद्धार्थ 1 विकेट और प्रिंस यादव 2 विकेट).
नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY