SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs LSG 10th T20 Match Playing)

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है. टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में जयदेव उनादकट अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्खिया टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.