Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Key Players To Watch: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान में सीएसके के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया. आरसीबी ने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को धूल चटाई. अब आरसीबी अपने दूसरे मैच में सीएसके का सामना करने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ, 5 बार की चैंपियन सीएसके की टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. लगातार 2 मैच हारने के चलते चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. सीएसके के लिए गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में मेहमान सीएसके के लिए बेंगलुरु में आरसीबी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन जीत दर्ज करसीएसके को कड़ी टक्कर दी है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला काफी कांटे का रहा है, जहां आरसीबी ने छह और सीएसके ने पांच मैच जीते हैं. हाल के प्रदर्शन को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तेजी से अंतर कम कर रही है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (CSK vs PBKS Key Players To Watch)
विराट कोहली: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 पारियों में 425 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. विराट कोहली की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को आरसीबी के पाले में मोड़ सकते हैं.
रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 345 रन बनाए हैं और उनकी 194.91 की स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है. रजत पाटीदार एक बार लय में आ गए, तो छक्कों की बारिश कर सकते हैं.
क्रुणाल पांड्या: आरसीबी के घातक आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने पिछले नौ मैचों में 69.4 की बेहतरीन औसत और 125.72 की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं. गेंद से भी क्रुणाल पांड्या ने छाप छोड़ा है.
रुतुराज गायकवाड़: आरसीबी के खिलाफ तीसरे मुकाबले में कप्तानी का भार पूरी तरह से रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर होगा. सीएसके की बल्लेबाजी के मुख्य आधार के रूप में, रुतुराज गायकवाड़ को अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी का सामना करने के लिए एक स्थिर शुरुआत देनी होगी. पावरप्ले में रुतुराज गायकवाड़ का स्ट्रोकप्ले और अनुभवी संजू सैमसन के साथ उनकी साझेदारी मैच में अहम होगी.
संजू सैमसन: संजू सैमसन हाल ही खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं. संजू सैमसन अच्छी फार्म में है इसलिए इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं.
नूर अहमद: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख स्पिनर हैं. आईपीएल में नूर अहमद ने 37 मैचों में 48 विकेट लिए हैं. गुवाहाटी में स्पिनर्स को मदद मिलती है ऐसे में नूर अहमद कारगर साबित हो सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs CSK 11th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY