Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम आज अपने घरेलू मैदान में सीएसके के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी. सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन काफी अहम रहने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

इस सीजन डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया. आरसीबी ने अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को धूल चटाई. अब आरसीबी अपने दूसरे मैच में सीएसके का सामना करने के लिए तैयार हैं. दूसरी तरफ, 5 बार की चैंपियन सीएसके की टीम अब तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. लगातार 2 मैच हारने के चलते चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. सीएसके के लिए गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय बना हुआ है. ऐसे में मेहमान सीएसके के लिए बेंगलुरु में आरसीबी की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके की टीम ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन जीत दर्ज करसीएसके को कड़ी टक्कर दी है. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला काफी कांटे का रहा है, जहां आरसीबी ने छह और सीएसके ने पांच मैच जीते हैं. हाल के प्रदर्शन को देखें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तेजी से अंतर कम कर रही है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों में यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (RCB vs CSK Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (RCB vs CSK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में आरसीबी की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन सीएसके की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.