SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
ऋषभ पंत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 10th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 10वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH vs LSG) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Lucknow Super Giants Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 142 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 156 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने महज 41 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन के अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने 56 रन बनाए.

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान के अलावा दिग्वेश सिंह राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 157 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बोर्ड पर जड़ दिए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा नाबाद 68 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नौ चौके लगाए. ऋषभ पंत के अलावा एडेन मार्कराम ने 46 रन बटोरे.

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को ईशान मलिंगा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. हर्ष दुबे के अलावा ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 156/9, 20 ओवर (ट्रेविस हेड 7 रन, अभिषेक शर्मा 0 रन, ईशान किशन 1 रन, हेनरिक क्लासेन 62 रन, लियाम लिविंगस्टोन 14 रन, नितीश कुमार रेड्डी 56 रन, अनिकेत वर्मा नाबाद 2 रन, हर्ष दुबे 0 रन, शिवांग कुमार 5 रन और हर्षल पटेल 4 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 2 विकेट, आवेश खान 2 विकेट, दिग्वेश सिंह राठी 1 विकेट, मणिमारन सिद्धार्थ 1 विकेट और प्रिंस यादव 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 160/5, 19.5 ओवर (मिशेल मार्श 14 रन, एडेन मार्कराम 45 रन, ऋषभ पंत नाबाद 68 रन, आयुष बडोनी 12 रन, निकोलस पूरन 1 रन, अब्दुल समद 16 रन और मुकुल चौधरीनाबाद 2 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (ईशान मलिंगा 1 विकेट, हर्ष दुबे 2 विकेट और शिवांग कुमार 1 विकेट).

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.