देश की खबरें | ईडी ने विदेशियों के साथ ठगी के मामले में आरोपी कारोबारी के 1.19 करोड़ के शेयर जब्त किए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में अचल संपत्ति बेचने के नाम पर विदेशियों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी राज्य के एक कारोबारी के 1.19 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर जब्त किए हैं। ईडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने कहा कि सुनील कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कुमार अपनी कंपनी 'सनातन फाइनेंसर्स एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड' में शेयरधारक है और वह ब्रिटेन में भी कथित तौर पर दो अघोषित संपत्तियों का मालिक है।

यह भी पढ़े | Maharashtra Extends Lockdown till Nov 30: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मिशन ‘स्टार्ट अगेन’ के साथ 30 नवंबर तक बढाया लॉकडाउन.

उन्होंने कहा कि कुमार के शेयर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 37ए के तहत जब्त किए गए हैं।

ईडी ने कहा कि कुमार की ब्रिटेन स्थित कथित दो अघोषित संपत्तियों की कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है और फेमा के नियमों का उल्लंघन कर यह संपत्तियां खरीदी गईं।

यह भी पढ़े | भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मेरे उपर लगाए रिश्वत के आरोप के संबंध में कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है और माना कि उनका आरोप राजनीति से प्रेरित था-सतेंद्र जैन.

उन्होंने कहा कि गत जनवरी में कुमार के कार्यालय पर हुई छापेमारी के दौरान इन संपत्तियों के कागजात अधिकारियों के हाथ लगे थे।

जांच एजेंसी ने कहा कि अघोषित संपत्ति की कीमत के बराबर रकम वाले कुमार के कंपनी के शेयर जब्त किए गए हैं।

गोवा पुलिस ने कुमार, उसकी कंपनी और अन्य के खिलाफ विदेशियों को इस तटीय राज्य में संपत्ति बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने इन लोगों के खिलाफ धन शोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)