देश की खबरें | ईडी ने उर्वरक घोटाला मामले में गहलोत के भाई के परिसरों, देश भर में अन्य स्थानों पर छापा मारा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,22 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उर्वरक घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को देश भर में की गई छापों की कार्रवाई के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई के परिसरों में भी छापे मारे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के बीच सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, फर्टिलाइजर स्कैम में उछला है नाम.

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी राजस्थान, पश्चिम बंगाल , गुजरात और दिल्ली में कम से कम 13 स्थानों पर छापे मार रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर में अग्रसेन गहलोत के परिसरों पर भी छापे मारे गए । अग्रसेन गहलोत कथित उर्वरक मामले में सात करोड़ रुपए के सीमा शुल्क जुर्माने का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे की पत्नी का सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस ने मेरे पति का इस्तेमाल किया.

ईडी ने सीमा शुल्क विभाग की शिकायत के आधार पर धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए)के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है और कथित उर्वरक घोटाला मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में छह, गुजरात में चार, पश्चिम बंगाल में दो और दिल्ली में एक स्थान पर एजेंसी ने छापों की कार्रवाई की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)