तिरुवनंतपुरम, पांच नवंबर केरल में माकपा नेता कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी के यहां स्थित आवास पर धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही छापेमारी की कार्रवाई बृहस्पतिवार को पूरी हो गई।
इस बीच बिनीश के परिजनों ने एजेंसी से “खतरे” के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, यह मेरा अंतिम चुनाव, अंत भला तो सब भला’.
बिनीश के आवास और शहर तथा केरल के विभिन्न स्थानों पर बुधवार सुबह से छापेमारी की जा रही थी।
बिनीश की पत्नी, मां और उनके बच्चे को अवैध रूप से हिरासत में रखे जाने की शिकायत मिलने के बाद केरल राज्य बाल अधिकार आयोग का एक दल भी उनके घर पहुंचा था।
बिनीश की पत्नी ने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें धमकाया और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया।
बिनीश की पत्नी ने मीडिया से कहा, “आज सुबह छापेमारी शुरू हुई और वह प्रथम तल पर मेरे शयनकक्ष में गए। शाम को वह कुछ दस्तावेज लेकर आए और मुझसे उन पर हस्ताक्षर करने को कहा। उसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें मोहम्मद अनूप के नाम से एक क्रेडिट कार्ड मिला है। मैंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया क्योंकि हमारे पास ऐसा कोई कार्ड नहीं है। उन्होंने हमें धमकी दी और कहा कि बिनीश को नतीजे भुगतने होंगे।”
बिनीश की पत्नी ने दावा किया कि एजेंसी के अधिकारी अपने साथ एक कार्ड लाए थे और उन्होंने उनसे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को कहा जिसे वह घर से बरामद हुआ बता रहे थे।
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने उनकी मां का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।
ईडी के अधिकारी जब घर से निकल रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोका और अवैध रूप से परिवार को हिरासत में लेने की शिकायत के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा।
सूत्रों ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि ईडी के अधिकारी पुलिस और आयोग को इस संबंध में स्पष्टीकरण देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY