देश की खबरें | कोलकाता में दशहरा उत्सव का होगा सीधा प्रसारण
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 20 अक्टूबर कोविड-19 महामारी और उसके चलते भीड़भाड़ पर रोक के कारण कोलकाता में दशहरा उत्सव और रावण दहन के आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य ने यह जानकारी दी।

साल्ट लेक सेंट्रल पार्क में 26 अक्टूबर की शाम को सांस्कृतिक संसद समिति और सन्मार्ग के कार्यकारी सदस्यों की उपस्थिति में रावण के 20 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे 3382 नए केस, 61 की मौत: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

समिति के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पिछले वर्षों के विपरीत इस साल यह कार्यक्रम हजारों लोगों द्वारा लिंक पर क्लिक करके डिजिटल तरीके से देखने की संभावना है। पहले हजारों लोग इस विशाल मैदान में रावण दहन देखने पहुंचते थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमें यह कार्यक्रम करने की अनुमति दी तो गयी है लेकिन हमसे यह कार्यक्रम सादे ढंग से करने को कहा गया है। समिति के कार्यकारी सदस्य ही मौजूद रहेंगे और आम लोगों के लिए पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

उन्होंने कहा, ‘‘हम रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतले जलायेंगे और ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि कोरोना वायरस भी इस आग में जल जाये। इस बार दशहरा बुराई और इस जानलेवा बीमारी पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हेागा। ’’

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को सभी सामुदायिक पूजा पंडालों को प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया और कहा कि बड़ी पूजा की स्थिति में लोग पंडाल से दस मीटर की दूरी पर देवी की झलक पा सकते है जबकि छोटी पूजा की स्थिति में लोग पांच मीटर दूर से दर्शन कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)